{"_id":"698a371523665b47a404d00d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-144910-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चकलवंशी-संडीला मार्ग 10 मीटर चौड़ा होगा, 28.42 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चकलवंशी-संडीला मार्ग 10 मीटर चौड़ा होगा, 28.42 करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन
फोटो-1-चकलवंशी-संडीला राज्यमार्ग से निकलता बाइक सवार। संवाद
उन्नाव। राज्यमार्ग में शामिल चकलवंशी-संडीला मार्ग के जल्द दिन बहुरने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने इस राज्यमार्ग को 10 मीटर चौड़ा करने की मंजूरी देते हुए 28.42 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। कार्य शुरू कराने के लिए 3.97 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी है।
चकलवंशी-संडीला मार्ग एक तरफ परियर पुल के जरिए बिठूर चौबेपुर (कानपुर) से जुड़ता है तो दूसरी ओर रसूलाबाद होते हुए संडीला के जरिए हरदोई से मिलता है। वर्तमान में मार्ग की चौड़ाई सात मीटर है। दो जिलों को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग है। चौड़ाई कम होने से अक्सर जाम लगता है जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है।
इसको देखते हुए पूर्व में पीडब्ल्यूडी ने मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था जिसे स्वीकृति देते हुए प्रदेश सरकार ने शासनादेश भी जारी कर दिया है। चौड़ीकरण के बाद मार्ग एकल से दो लेन का हो जाएगा, जिससे आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
इंसेट-1
दूसरे जनपदों का सफर भी होगा सुगम
-परियर पुल से होते हुए वाहन चौबेपुर कानपुर और दूसरी तरफ चकलवंशी, रसूलाबाद से संडीला हरदोई का आवागमन कर सकेंगे।
-चकलवंशी चौराहे से होते हुए वाया हसनगंज से लखनऊ शहर के अलावा बाराबंकी, सीतापुर के लिए वाहन निकल सकेंगे।
वर्जन...
चकलवंशी-संडीला मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी मिल गई है। बजट भी जारी हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। मार्ग को चौड़ा करने के साथ ही नवनिर्माण भी कराया जाएगा। इससे एक तरफ स्थानीय लोगों को आना-जाना सुलभ होगा। वहीं दूसरी ओर दूसरे जनपदों का भी आवागमन सुलभ होगा। -सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड।