फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि में एक-एक नामांकन, निर्विरोध चुना जाना तय

Wed, 21 Jan 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-17- संजीव त्रिवेदी।
उन्नाव। सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि पद पर एकल नामांकन होने से निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। नाम वापसी की प्रक्रिया 22 जनवरी को पूरी होने के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। सभी पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था।
विज्ञापन

सदर सहकारी ग्राम विकास बैंक में शाखा प्रतिनिधि के पद पर संजीव त्रिवेदी ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के साथ उन्होंने सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया। संजीव त्रिवेदी वर्तमान में भी सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे। हसनगंज में शैलेंद्र सिंह ने नामांकन कराया। एकल पर्चा दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन तय मान विधायक बृजेश रावत व पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावत ने माला पहनाकर मिठाई खिलाई। नूतन सिंह, मनोज पांडेय, वाणीकांत द्विवेदी, कपिल निगम, मिलन पांडेय, सविता रावत, विपिन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट-1सफीपुर, पुरवा व बीघापुर में भी एकल पर्चे भरे गए
सफीपुर। शाखा प्रतिनिधि पद के लिए हरिशरण गुप्ता लाला ने एकमात्र पर्चा जमा किया। विकासखंड कार्यालय परिसर में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक बंबालाल दिवाकर, सांसद प्रतिनिधि अमितेश नंदू, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह भी मौजूद रहे। ब्लाक प्रमुख पति रमेश रावत, विमलेश गौड़, सुभाष सिंह,गंगा नारायण, लाले गौड़, राजू चौहान, आशीष कनाैजिया, मलखान सिंह, कृष्णेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवा से ओमप्रकाश चौधरी ने नामांकन पत्र भरा। मोहन सिंह व संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। बीघापुर (पाटन) से संतोष सिंह ने जिलाध्यक्ष व भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला की मौजूदगी में नामांकन कराया। यहां पर योगेश बाजपेई, आशीष बाबा लोधी, विनय सिंह, दीपक शुक्ला और ज्ञानेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।

सहायक निबंधक सहकारिता रवींद्र सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। सभी जगह एकल नामांकन ही हुए हैं। पर्चाें की जांच 21 व नाम वापसी 22 जनवरी को होगी। इसके बाद घोषणा की जाएगी।

फोटो-17- संजीव त्रिवेदी।

फोटो-17- संजीव त्रिवेदी।

फोटो-17- संजीव त्रिवेदी।

फोटो-17- संजीव त्रिवेदी।

फोटो-17- संजीव त्रिवेदी।

फोटो-17- संजीव त्रिवेदी।

फोटो-17- संजीव त्रिवेदी।

फोटो-17- संजीव त्रिवेदी।

फोटो-17- संजीव त्रिवेदी।

फोटो-17- संजीव त्रिवेदी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed