{"_id":"695eadc824cce727d4003dd9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-143108-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सधीरा की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सधीरा की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
फोटो-13-विजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ मोहान विधायक बृजेश रावत। स्रोत: आयोजक
नवाबगंज। विकास खंड के सधीरा ग्राम पंचायत में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। इसमें सधीरा टीम ने बिचपरी को 22 रन से हराकर ट्रॉफी जीत ली।
सधीरा प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बुधवार को सधीरा व बिचपरी टीम के बीच खेला गया। सधीरा टीम ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 89 रन बनाए। बल्लेबाज गिरधारी से सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। बिचपरी टीम के गेंदबाज सचिन ने चार खिलाड़ियों को आउट किया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिचपरी की टीम मात्र 67 रन ही बना सकी। सचिन ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाकर टीम को जिताने की कोशिश की लेकिन दूसरी तरफ से विकेट गिरते रहे। सधीरा की ओर से गेंदबाज सत्येंद्र शुक्ला ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
मोहान विधायक बृजेश रावत ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान की। इसके अलावा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर सधीरा प्रधान प्रतिनिधि सुजीत कुमार, धीरज सिंह, राघवेंद्र सिंह, गोलू, अभय, अनंत, सौरभ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।