{"_id":"69499044e0596eb47e005119","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-142270-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 16 घंटे रहा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 16 घंटे रहा कोहरा
विज्ञापन
फोटो-16- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के बीच हेड लाइट जलाकर गुजरती बस। संवाद
गंजमुरादाबाद। कोहरे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक एक्सप्रेसवे 16 घंटे तक कोहरे की चपेट में रहा। इस दौरान यूपीडा, चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने की अपील करता रहा।
रविवार शाम छह बजे से शुरू हुआ कोहरा मध्यरात्रि में घना हो गया। 30 मीटर दूरी तक स्पष्ट दिखना बंद हो गया। सोमवार सुबह 10 बजे तक कोहरा जारी रहा। कोहरे का सबसे अधिक असर लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर दिखाई दिया। मामूली दृश्यता होने के कारण फर्राटा भरने वाले वाहनों पर ब्रेक लग गया। सोमवार सुबह करीब सात बजे वाहन 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रेंगते नजर आए। वाहन लाइट जलाकर चल रहे थे।
यूपीडा और पीआरवी की गश्ती टीमें खुद को सुरक्षित रखकर गश्त करती दिखाई दीं। दोनों टोल प्लाजा पर भीषण कोहरे के कारण पूरी रात और सुबह 10 बजे तक लाउडस्पीकर से वाहनों को सावधानीपूर्वक धीमी गति से चलाने की अपील और चेतावनी दी जाती रही। सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि कोहरे के कारण वाहन चालकों से लगातार धीमी गति से ही वाहन चलाने की अपील की जा रही है। सावधानी ही सुरक्षा का उपाय है।