फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जमीन पर अवैध कब्जा, अफसर नहीं कर रहे कार्रवाई

Sun, 07 Dec 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-3- संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई करते डीएम गौरांग राठी व एसपी जयप्रकाश सिंह व - फोटो : डायग्नोस्टिक सेंटर से बैग चोरी करता हुआ चोर। स्रोत पीड़ित
उन्नाव। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के पास राजस्व की 71 शिकायतें आईं। इसमें सिकंदरपुर कर्ण क्षेत्र के मनोहरपुर के ग्रामीण ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर जमीन पर अवैध कब्जा होने और अधिकारियों के सुनवाई न करने की बात बताई। इसके अलावा दुआ के ग्रामीण ने मुर्गी फार्म की शिकायत पर सचिव के गलत आख्या लगाने का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की। डीएम ने दोनों मामलों में जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 114 शिकायतें पहुंची। जिसमें मात्र पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने पर दो सुपरवाइजर दीपचंद व शैलेंद्र और बीएलओ रामशंकर, गौरव जयसवाल व गरिमा अवस्थी को सम्मानित किया गया। एसपी जयप्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नाप कराकर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराएं
सिकंदरपुर कर्ण के मनोहरपुर निवासी सुरेश ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर बताया कि उसकी भूमि के दो सह-खातेदार हैं। आरोप लगाया कि एक सह-खातेदार ने उसकी भूमि पर अवैध कब्जा करके गेहूं की बुआई कर दी है। विरोध किया तो गालीगलौज व मारपीट को तैयार हो गए। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने डीएम से भूमि की नाप कराकर अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत सचिव ने शिकायत पर लगाई गलत आख्या
बिछिया के ग्राम दुआ निवासी सुधीर कुमार ने पंचायत सचिव पर पूर्व में की गई एक शिकायत पर गलत आख्या लगाने का आरोप लगाया। बताया कि गांव में एक मुर्गी फार्म है। इसे बंद कराने के लिए ऑनलाइन शिकायत की थी। इसमें पंचायत सचिव ने जिन दो गवाहों का आख्या में जिक्र किया है, वह कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं, इसका जिक्र नहीं किया। मुझे जांच से संतुष्ट बताया है जबकि शिकायत पर मुझसे कोई बात नहीं है। सुधीर ने जांच कराकर फार्म को बंद कराने और सचिव पर कार्रवाई की मांग की।

मगराया फीडर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग
बीघापुर। संपूर्ण समाधान दिवस में 75 शिकायतों में से पांच का ही मौके पर समाधान हो सका। बेहटा गोपी निवासी गिरधारी लाल ने पांचवीं बार प्रार्थनापत्र देकर मगरायर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सही कराने की मांग की।

मीरमऊ के बालकृष्ण ने पहले का कनेक्शन होने के बाद भी उसके नाम से दूसरा कनेक्शन कर देने की जांच की मांग की। दिलीप नगर कुकुरी की प्रभुदेई ने बीघापुर बिजली उपकेंद्र के दो कर्मियों पर बिजली बिल जमा करने के लिए 33000 रुपये लेने और रसीद न देने की शिकायत की। रूदीखेड़ा मझिगवां के कृष्ण कुमार सिंह, रामनरेश, राजकुमार सिं आदि ने कुछ लोगों पर चकरोड को बंद करने का शिकायतीपत्र दिया। हसनगंज में एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव के पास 145 फरियादी पहुंचे। मौके पर चार राजस्व के मामले निस्तारित हो पाए। पुरवा में तहसीलदार मनीष द्विवेदी के पास 70 फरियादी पहुंचे। भूषनखेड़ा निवासी व रसोईयां नन्हकई ने मार्च 2019 से जनवरी 2021 तक का मानदेय दिलाने की गुहार लगाई।

फोटो-3- संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई करते डीएम गौरांग राठी व एसपी जयप्रकाश सिंह व

फोटो-3- संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई करते डीएम गौरांग राठी व एसपी जयप्रकाश सिंह व- फोटो : डायग्नोस्टिक सेंटर से बैग चोरी करता हुआ चोर। स्रोत पीड़ित

फोटो-3- संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई करते डीएम गौरांग राठी व एसपी जयप्रकाश सिंह व

फोटो-3- संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई करते डीएम गौरांग राठी व एसपी जयप्रकाश सिंह व- फोटो : डायग्नोस्टिक सेंटर से बैग चोरी करता हुआ चोर। स्रोत पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed