{"_id":"68f64d2e9eae0c28e00162ce","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-138935-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
अचलगंज। ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। पत्नी ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के बदरका निवासी सुभाष उर्फ पंडा (40) रविवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली में लदी लकड़ी को उतारने गहरा स्थित ग्लू भट्ठी पर जा रहा था। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सिटी ड्रेन के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इससे ट्राॅली में बैठा सुभाष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।
पत्नी सुमन ने ट्रैक्टर चालक सुपासी निवासी जोगी यादव के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के कारण पति की मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है। पत्नी सुमन ने बताया कि पति रविवार को गांव में ही मजदूरी कर रहे थे। शाम को लकड़ी उतारने का काम मिल गया। त्योहार में बच्चों को कुछ सामान खरीदने के लिए अतिरिक्त पैसा मिल जाएगा, इस लालच में चले गए थे। वह वापस नहीं लौटे, उनकी मौत की खबर आई। अचलगंज थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।