{"_id":"68f29b28e488f8047a0f10d7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-138800-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने श्यामलाल सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने श्यामलाल सोनी
विज्ञापन
फोटो-35-पुरवा तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : katra news
पुरवा। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्यामलाल सोनी व महामंत्री सुमेर सिंह निर्वाचित हुए। विजयी पदाधिकारियों को समर्थकों ने माल्यार्पण कर बधाई दी। स्थानीय बार भवन में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
मतदाता सूची में दर्ज 154 अधिवक्ताओं में 145 ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर श्यामलाल सोनी को 85 और सुनील कुमार शर्मा व रामविष्णु वर्मा को 28-28 मत मिले। शिवानंद बाथम को चार मतों से संतोष करना पड़ा। श्यामलाल सोनी ने 57 मतों से जीत हासिल की। महामंत्री के उम्मीदवार सुमेर सिंह को 99 मत मिले। जबकि सियाराम को 47 मतों से संतोष करना पड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 78 व गंगा कुमार पाल को 65 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार यादव व आनंद कंद के बीच कांटे का मुकाबला रहा। विनोद ने दो मतों से जीत दर्ज की। विनोद को 52 और आन्नद कंद को 50 वोट मिले।
तीसरे प्रत्याशी रामदास को 44 वोटों से संतोष करना पड़ा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामनरेश राजपूत ने अमित कुमार को आठ वोटों से हराया। संगठन मंत्री पद के लिए प्रतीक दुबे ने 14 मतों से दीपांशु त्रिपाठी को हरा दिया। रामकृष्ण गौतम पहले ही निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित हो चुके हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी रमाशंकर, सहायक चुनाव अधिकारी रामलखन यादव व श्याम प्रकाश प्रजापति के नेतृत्व में मतदान व मतगणना संपन्न हुई। एल्डर कमेटी अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, कमेटी सदस्य सैय्यद अलमदार हुसैन, राधेश्याम, निर्मल कुमार अवस्थी व राम गोपाल वर्मा आदि ने सहयोग किया।