फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: फिर बदलेगा मौसम, गरज चमक के साथ बारिश के आसार

Sun, 28 Sep 2025 06:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। अगले कुछ दिन में मौसम में बदलाव आने और गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञ ने किसानों को सिंचाई व बुआई कार्य स्थगित रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

सितंबर बीतने वाला है लेकिन अभी गर्मी कम नहीं हो रही है। उमस भरीर गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। इसको लेकर मौसम विज्ञान ने अगले पांच दिनों की स्थिति का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिन बादल छाए रहेंगे। 28 सितंबर और एक अक्तूबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम फिर बदलेगा। बारिश के आसार हैं। इसको लेकर किसानों को सतर्क रहना होगा। किसानों को बारिश की संभावना को देखते हुए सिंचाई एवं बुआई कार्य स्थगित रखने की सलाह दी है। कहा कि खेत में पकी फसलों की कटाई, मड़ाई कर उपज सुरक्षित स्थान पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटी हुई फसल को खेत में ऊंचे स्थान पर एकत्र कर पॉलिथीन से ढक दें। बारिश के बाद फसल को धूप में अच्छी तरह सुखाकर मड़ाई करें। पशुओं को खुले स्थान पर न बांधें। मवेशियों को चरने के लिए न छोड़ें। जलभराव वाले स्थान पर मवेशियों को न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed