फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पानी कम होने के बाद आई दुश्वारियों की बाढ़

Fri, 26 Sep 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:39 AM IST
सार

सफीपुर के कटरी गांवों में बाढ़ का पानी उतरने के बाद ग्रामीणों को घरों, फसलों और सड़कों की भारी क्षति का सामना करना पड़ रहा है। डूबी फसलों और टूटी सड़कों से आजीविका संकट गहरा गया है। प्रशासन राहत व सर्वे कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
unnao news
बाढ़ के पानी से खराब हुई फसल। संवाद

विस्तार

सफीपुर। कटरी के गांवों में बाढ़ का पानी कम होने के बाद दुश्वारियों की बाढ़ आ गई है। घर लौटे बाढ़ पीड़ितों के सामने समस्याओं का अंबार है। किसी के घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं तो किसी की फसलें सड़ गई हैं। इतना ही नहीं चलने लायक रास्ते भी नहीं बचे हैं।
विज्ञापन

गंगा और कल्याणी नदी की बाढ़ का पानी कम हो रहा है। खुले स्थानों पर रह रहे बाढ़ पीड़ित घरों को वापस लौटने लगे हैं लेकिन उन्हें वहां पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पानी में बहकर आए जहरीले कीड़े खतरा बने हैं। गांव रामपुर, मनियापुर, लोनारी, शेरपुर, उडंकपुरवा, हमजापुर, नीबीगड़ा, करीमाबाद, ददलहा आदि के लोगों की एक हजार बीघा फसल पानी में डूब कर सड़ गई है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों के सामने अब परिवार का भरण पोषण करने की समस्या खड़ी हो गई है। यही नहीं गांवों में अब मजदूरी के अवसर भी कम हो गए हैं। एक माह से अधिक समय तक जलभराव से संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-1
बाढ़ से मार्ग कटे, हादसाें की आशंका
सफीपुर। बाढ़ के चलते कटरी के रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। परियर से दबौली मार्ग, उडंक पुरवा व रूपपुर चंदेला के पास कट गया है। इसी प्रकार सनहा से गहोली मार्ग भी एतबारपुर के पास गिट्टियों में तब्दील हो गया है। उडंक पुरवा से लोनारी जाने वाले मार्ग पर भी कई जगहों पर कटान होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। शेरपुर-मुरादपुर मार्ग पर कल्याणी नदी के पास मार्ग कट जाने से वाहन सवार गिर रहे हैं।

वर्जन...
सड़कें दुरुस्त कराने के लिए लोकनिर्माण विभाग को पत्र लिखा जा रहा है। डूबी फसलों का सर्वे कराकर सहायता दिलवाई जाएगी। स्वास्थ्य टीमें क्षेत्र में पहुंच कर जांच व दवा वितरण कार्य कर रही हैं।
शिवेंद्र वर्मा, एसडीएम सफीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed