{"_id":"6a04d79434836e3a380b5f8d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-150382-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कानपुर-लखनऊ रूट पर 42 दिन का मेगा ब्लॉक खत्म, 55 ट्रेनें पटरी पर लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कानपुर-लखनऊ रूट पर 42 दिन का मेगा ब्लॉक खत्म, 55 ट्रेनें पटरी पर लौटीं
फोटो-64- रेलवे लाइन का काम पूरा होने के बाद टावर वैगन से ओएचई लाइन चेक करते कर्मी। संवाद
Link Copied
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर गंगा नदी रेलवे पुल के ट्रैक मरम्मत के लिए 42 दिन का मेगा ब्लॉक बुधवार शाम को खत्म हो गया। इसके साथ ही निरस्त और रूट बदल कर चलाई जा रहीं 55 ट्रेनें पटरी पर लौट आईं है। हालांकि अभी पुल पर ट्रेनों को दो दिन 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही निकाला जाएगा।
विज्ञापन
मिशन रफ्तार के तहत रेलवे, उन्नाव और कानपुर के बीच गंगा नदी पर स्थित 118 साल पुराने 850 मीटर लंबे रेलवे पुल के डाउन (कानपुर से लखनऊ) ट्रैक की मरम्मत हो रही थी। इसके लिए दो अप्रैल से 13 मई तक लगातार मेगा ब्लॉक लिया गया। पुराने हो चुके स्लीपर और ट्रफ प्लेटों को हटाकर लोहे के एच बीम स्लीपर लगाए गए हैं। नियमित रूप से सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक आठ घंटे का काम कराया गया और 1709 नए स्लीपर लगाए गए हैं। ब्लॉक के दौरान 42 दिन तक 14 यात्री ट्रेनें रद्द रहीं। इनमें मेमू के अलावा रायबरेली पैसेंजर, बालामऊ पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनें शामिल रहीं। वहीं 10 ट्रेनों को लखनऊ व अन्य स्टेशनों के बजाए सिर्फ कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक ही चलाया गया। जबकि 31 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करके चलाया जा रहा था। लखनऊ डीआरएम कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी एसबी जायसवाल ने बताया कि मेगा ब्लॉक खत्म हो गया है। अब सभी ट्रेनें अपने पूर्व समय पर चलाई जाएंगी। जो छिटपुट काम बाकी है उसे भी एक-दो दिन में खत्म कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।