{"_id":"69ed0f2952cae333fa043e16","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-149306-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हास्य और वीर रस की रचनाएं सुना कवियों ने बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हास्य और वीर रस की रचनाएं सुना कवियों ने बटोरीं तालियां
विज्ञापन
फोटो-10-काव्यपाठ करते कवि राम भदावर व मंचासीन कवि। संवाद
उन्नाव। शहर के कब्बा खेड़ा स्थित रिसॉर्ट में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से ‘काव्य रंग’ विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने दीप जलाकर किया। शिवबालक राम सरोज ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन की शुरुआत की। इसके बाद दूर-दूर से आए कवियों ने हास्य, शृंगार ओर वीर रस से सराबोर रचनाएं सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं।
डॉ. विनय तिवारी ’विनीत’ ने ‘कर्तव्य निर्वहन की पहचान बनके देखो, चाहत में समर्पण का प्रतिमान बनके देखो। वो जानकी बनेगी वो राधिका बनेगी, तुम राम बनके देखो, घनश्याम बन के देखो। महेंद्र चतुर्वेदी ने ‘राजनीति के तार’ और कवयित्री आकांक्षा गुप्ता ने लोक हित में कभी खुलीं थी जो तुमको उन शिव की जटाओं, आदि गीतों से समा बांधा। कवि शिवबालक राम सरोज ने जिंदगी में दे रहे जो सभ्यता के आचरण हैं, मां तुम्हारे वे चरण हैं। कवि पवन प्रगीत ने एक गीत ऐसा भी लिखवा दे माई, जिसमें हो खुशबू वतन की समाई।
संचालन कर रहे कवि अनिरुद्ध सौरभ ने अभी गीत की नदी हमारी पर्वत पर से उतर रही है को श्रोताओं ने खूब सराहा। कवि शिव सिंह ने बस इतना सा मान लो मेरा कहना, हां कहने से अच्छा है तो ना कहना, संस्कार के बुझे दीयों को फिर से जलाना होगा। इटावा से आए कवि राम भदावर ने वीर रस से ओतप्रोत रचनाओं सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। उनकी कविता यूजीसी का एक नियम क्या आया समाज में, दो दिन में राष्ट्रवादी लोग जातिवादी हो गए, सुनाया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
समारोह के दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर और नगर पालिका उन्नाव अध्यक्ष के प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानु ने कवियों व आयोजन के सहयोगियों को सम्मानित किया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रीती सिंह, विमल द्विवेदी, डॉ. प्रभात सिन्हा, दिवाकर द्विवेदी, पीके मिश्र, रंगकर्मी जब्बार अकरम, अधिवक्ता विनय शंकर आशु, डॉ. नमन निगम, अनुज पांडेय, संजीव कुमार निगम, केके मिश्र, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, लक्ष्य निगम सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
कार्यक्रम सहयोगी ये रहे सहयोगी
आयोजन में सरस्वती मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से प्रियांशु श्रीवास्तव, आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स से बद्री विशाल तिवारी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानु, गंगाघाट पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडेय सहयोगी रहे। इसके अलावा हिंदू युवा वाहिनी प्रभारी लखनऊ मंडल धीरेंद्र प्रताप सिंह, एलपीएस, अंबिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल शुक्लागंज, स्टैंडर्ड फ्रॉजेन फूड्स, इंडाग्रो फूड्स. एओवी एक्सपोर्ट, अल सुपर फ्रॉजेन फूड्स, रुस्तम फूड्स, मैश एग्रो। डॉ. हर्ष निगम होम्योपैथिक हेल्थ सेंटर से डॉ नमन निगम, लिटिल मेलेनियम स्कूल से संजीव निगम ने सहयोग किया। प्रतिष्ठा हॉस्पिटल से डॉ. आनंद कुमार, सियाराम हॉस्पिटल से डॉ. अंबर राजपूत,अवध ट्रांसपोर्ट से अवधेश सिंह, पटेल बैटरी एंड सोलर से क्षितिज, उन्नाव मेडिकल सेंटर से डॉ. भरत खेड़िया, माया इन होटल से अमित निगम, शिवा इन होटल से संजय शुक्ला, मनोरंजन ज्वेलर्स से मिथिलेश मिश्रा, गुरुनानक पब्लिक स्कूल से सतविंदर अरोरा, हर्षित ट्रेडर्स एंड होम सॉल्यूशंस से भानु प्रताप सिंह,उन्नति हाइड्रो से कांति मोहन गुप्ता, मामा कपड़े वाले से राम तनेजा, गृहशोभा साड़ीज से कमल राजपाल, सौरभ मिश्रा का भी योगदान रहा।