{"_id":"69e7ca8e96b100235e036f7a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-149079-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को सिलिंडर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को सिलिंडर का इंतजार
विज्ञापन
फोटो-17-आवास विकास कॉलोनी स्थित एजेंसी के गोदाम में गैस सिलिंडर के लिए लगी लाइन। संवाद
उन्नाव। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से करीब डेढ़ लाख बुकिंग की डिलीवरी लंबित है। मंगलवार को भी कई एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। सिलिंडर खत्म होने की बात कहकर उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा गया।
शहर की इंडेन गैस एजेंसी के बाहर करीब 100 उपभोक्ता डटे रहे। अपूर्व, चांदनी, शार्दूल और नितिन ने बताया कि 10 दिन पहले बुक कराने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिला। एजेंसी संचालकों ने बुकिंग नंबर के आधार पर डिलीवरी का आश्वासन दिया है। एचपी और बीपी गैस एजेंसियों का भी यही हाल है, जहां उपभोक्ता लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
फोटो-18-पुतई बाजपेई।
बुकिंग के 45 दिन बाद मिली गैस
ऊमराई खेड़ा निवासी पुतई बाजपेई ने ने बताया कि 45 दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद सोमवार को नंबर आया। धूप में घंटों लाइन में लगने के बाद पर्ची मिली और सिलिंडर गोदाम से लेने की बात बताई गई। बताया कि नौ साल की बेटी को डायरिया हो गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
फोटो-19-योगेंद्र सिंह।
25 दिन बाद मिला सिलिंडर
एबी नगर कॉलेज रोड निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि 27 मार्च को ऑनलाइन गैस बुक कराई थी। होम डिलीवरी नहीं हुई। कई दिन एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद मंगलवार को पर्ची मिलने पर दोपहर 12:30 बजे सिलिंडर मिल पाया। बताया कि घुटनों में दर्द के कारण साइकिल से आना मुश्किल होता है।
कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं समस्या
जिला पूर्ति अधिकारी राजबहादुर सिंह ने कहा कि एलपीजी मिलने में कोई दिक्कत हो या कालाबाजारी हो रही हो ता इसकी शिकायत कार्यालय के कंट्रोल रूम दर्ज करा सकते हैं। संबंधित एजेंसी को सूचना भेजी जाएगी और कालाबाजारी करने वालों पर जांच टीमें कार्रवाई करेंगीं। जो भी समस्या हो जिला पूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 8924095505 पर दर्ज करा सकते हैं।