{"_id":"69d6acc4462415c2230fab21","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-148249-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो-7-राकेश (फाइल फोटो)
परियर। बिठूर गंगा पुल पर मंगलवार रात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच की।
सफीपुर क्षेत्र के सदमपुर निवासी आशीष ने बताया कि पिता राजेश (47) सब्जी की खेती करते थे। मंगलवार की रात वह सब्जी लेकर बिठूर मंडी गए थे। वहां से लौटते समय देर रात परियर-बिठूर पुल पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश की मौत से मां भानमती, पत्नी अनीता, बेटी संगीता, विनीता, गीता, सोनम व बेटे आशीष और मनीष समेत परिजन बेहाल है।
सफीपुर कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।