{"_id":"69d16f047bf1a40dac052a80","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-148068-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: परिवार से खुन्नस में बच्चे का कर लिया अपहरण, मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: परिवार से खुन्नस में बच्चे का कर लिया अपहरण, मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो नंबर-37- मुठभेड़ में घायल बच्चे का अपहरण करने के आरोपी शिवकुमार को लेकर जाती पुलिस। स्रोत:
-
- 1
-
Link Copied
पाटन (उन्नाव)। स्कूल से लौट रहे कक्षा पांच के छात्र का बिहार थाना क्षेत्र निवासी युवक ने परिवार से चल रही खुन्नस का बदला लेने के लिए अपहरण कर लिया। अन्य छात्रों से मिली और पिता की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रात में भागने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है।
बिहार थाना क्षेत्र बेवल पकराखुर्द निवासी रामराज कोरी ने पुलिस को शनिवार दोपहर तहरीर दी। बताया कि 11 साल का बेटा उत्कर्ष क्षेत्र केदारखेड़ा स्थित शिवबालक सीताराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। शनिवार दोपहर स्कूल से लौटते समय बिहार थाना क्षेत्र निवासी शिव कुमार नाम के युवक ने अपने साथियों की मदद से अपहरण किया और बाइक में बैठाकर भाग गया। उसने फोन करके बेटे को जान से मारने की धमकी। रात करीब आठ बजे बिहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक बच्चे को लेकर कहीं भागने की फिराक में है। बिहार थाना पुलिस ने घेराबंदी करने के लिए रात करीब नौ बजे पुरवा-असोहा मार्ग पर पड़वाखेड़ा के पास वाहन चेकिंग शुरू की। तभी बच्चे को बैठाए बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक को सुनसान मार्ग की तरफ मोड़कर भागने की कोशिश में फिसल कर गिर गया। वह बच्चे को छोड़कर भागने के प्रयास में उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। बीघापुर सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शिवकुमार, निवासी ग्राम बेवल थाना बिहार बताया है। उसने बच्चे के परिवार की एक महिला से चल रही खुन्नस में परिवार दबाव बनाने के लिए अपहरण करने की बात स्वीकार की है।