{"_id":"69cac9bd50418734f7065c36","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-147782-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ओवरलोड गिट्टी लदे ट्रक पर 88 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ओवरलोड गिट्टी लदे ट्रक पर 88 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
उन्नाव। वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए ओवरलोड ट्रक की तौल कराने से रोकने के एआरटीओ प्रवर्तन को घेरने और विवाद की घटना में वाहन को सीज कर दिया। इसके अलावा उस पर 88 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
एआरटीओ प्रतिभा गौतम शुक्रवार की रात लखनऊ-कानपुर हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक की तौल के लिए धर्मकांटा ले जाते समय चालक ने विरोध किया। धर्मकांटा से पहले ही ट्रक को जीपीएस से लॉक कर दिया गया। इसके बाद पहुंचे कुछ लोगों ने एआरटीओ की गाड़ी घेर ली और ट्रक छोड़ने का दबाव बनाने लगे। इस दाैरान भीड़ में शामिल युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
सूचना पर दही थाना पुलिस पहुंची तो वीडियो बनाने और हंगामा करने वाले भाग गए थे। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि ओवरलोड ट्रक को हाइड्रा की मदद से खींचकर दही थाने में खड़ा कराते हुए सीज कर दिया गया है। बताया कि उसपर ओवर लोडिंग, बकाया टैक्स और निर्देश की अवहेलना करने पर कुल 88 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।