{"_id":"69bd94d7019b254a6f0cfc34","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-147145-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गैस नहीं मिली तो जला ली कोयला और डीजल की भट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गैस नहीं मिली तो जला ली कोयला और डीजल की भट्ठी
विज्ञापन
फोटो-3- घरेलू सिलिंडर से चाट बनाता ठेलिया दुकानदार। संवाद
- फोटो : गौरीगंज स्थित गोविंद गैस एजेंसी के बाहर बैठे उपभोक्ता।
उन्नाव। एलपीजी की किल्लत से प्रभावित व्यापार को बचाने के लिए होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई और नमकीन विक्रेता कोयला और डीजल भट्ठी का सहारा ले हैं। हल्की आंच वाले खाद्य पदार्थ बनाने के लिए कोयले की भट्ठी और तेज आंच की आवश्यकता वाले खाद्य पदार्थ डीजल की भट्ठी पर बना रहे हैं।
ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध से एलपीजी की किल्लत हो गई है। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति न होने से होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई व नमकीन विक्रेता और कैटर्स का व्यापार चौपट हो रहा है। अभी एलपीजी के घरेलू सिलिंडर की कीमत 949 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत 1994 रुपये है। पिछले दिनों व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति न होने से किल्लत बढ़ गई। इससे 1994 रुपये वाला सिलिंडर चोरी छिपे ढाई से तीन हजार रुपये में बिक रहा है। गैस एजेंसी संचालक रामजी ने बताया पहले कंपनी की ओर से हर लोड (आपूर्ति) में 10 से 15 व्यावसायिक सिलिंडर मिल जाते थे, अब दो दिन से चार-पांच सिलिंडर मिल रहे हैं। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।
--
मजबूरी में खरीदनी पड़ी डीजल की भट्ठी
मिठाई विक्रेता विकास मिश्रा, सुमित गुप्ता, राजीव कुमार, विजय गुप्ता आदि ने बताया कि गैस न मिलने से काफी दिक्कत हो रही है। मजबूरी में गैस भट्टी खरीदनी पड़ी है। एक भट्ठी के लिए 12 से 14 हजार रुपये खर्च करने पड़े। आने वाले दिनों में अगर डीजल की दिक्कत हुई तब क्या करेंगे कुछ समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन
कोयले की अंगीठी से चला रहे काम
चाय, पकौड़ी, चाट व अन्य फास्ट फूड बेचने वाले छोटे ठेलिया-खोमचा वाले दुकानदारों में छोटू साहू, दीपक, मोनू कश्यप, राजू आदि ने बताया कि उनके पास डीजल भट्ठी खरीदने का बजट नहीं है। इस कारण घरेलू सिलिंडर या कोयले की अंगीठी से काम चला रहे हैं। इसके भी दाम बढ़ रहे हैं। फरवरी में 20 रुपये किलो बिकने वाला कोयला 30 रुपये किलो में मिल रहा है। आने वाले दिनों में और महंगा होने की उम्मीद है। दिनेश, प्रवीण, महेंद्र आदि ने बताया कि 949 रुपये वाला घरेलू सिलिंडर ब्लैक में बेचने वाले 1500 से 2000 रुपये तक में दे रहे हैं। मजबूरन उनसे खरीद कर किसी तरह रोजी-रोटी चला रहे हैं।
पूर्ति विभाग के कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं समस्या
जिलापूर्ति अधिकारी राजबहादुर सिंह ने बताया कि एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के टीम बनी है। कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बना है। कालाबाजारी, गलत तरीके से सिलिंडरों के भंडारण या किसी उपभोक्ता को एजेंसी से कोई समस्या होने पर कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 8924095505 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
पूर्ति निरीक्षकों को भी बता सकते हैं समस्या
गैस सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति में किसी तरह की समस्या होने पर तहसील स्तर पर तैनात पूर्ति निरीक्षकों को भी सूचना दे सकते हैं। सदर तहसील के पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह को 8105335423, पुरवा में भावेश सिंह को 9451463700, हसनगंज में दिनेश चंद्र को 6389082601 और सौरभ त्रिपाठी को 8985292120, बीघापुर में मनोज कुमार को 8052497434 और सफीपुर के जोगेंद्र कुमार को 8193008839 नंबर पर सूचना देकर मदद ली सकती है।

फोटो-3- घरेलू सिलिंडर से चाट बनाता ठेलिया दुकानदार। संवाद- फोटो : गौरीगंज स्थित गोविंद गैस एजेंसी के बाहर बैठे उपभोक्ता।