{"_id":"6999fd29ccc57320ff098304","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-145663-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क हादसे में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क हादसे में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर की मौत
विज्ञापन
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जमालदीपुर गांव के पास वाहन की टक्कर से डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए थे।
आंधप्रदेश निवासी माचा वेंकेट किशोर (45) जल जीवन मिशन योजना में ठेकेदारी प्रथा के तहत डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर थे। शनिवार रात को वह सफीपुर में योजना का कार्य देखकर बाइक से लौट रहे थे।
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जमलदीपुर गांव के पास वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे साथी कर्मचारी आफाक सिद्दीकी ने बताया कि माचा वेंकट किशोर शिवनगर मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। उनके घर वालों को सूचना दे दी गई है। सफीपुर एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।