{"_id":"6999ff9fac8679e4220ac26b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-145633-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसी पुलिया की दीवार टूटी तो किसी की रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसी पुलिया की दीवार टूटी तो किसी की रेलिंग
विज्ञापन
फोटो-28- नवाबगंज ब्लॉक के जगदीशपुर में पुलिया की टूटी दीवार। संवाद
उन्नाव। जनपद में नौ क्षतिग्रस्त पुलिया हादसों को दावत दे रही हैं। इनमें से किसी की दीवार टूटी है तो किसी की रेलिंग। रात के अंधेरे में ये पुलिया बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं। हैरत की बात यह है कि जिम्मेदार क्षतिग्रस्त पुलियों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसी कारण अधिकांश क्षतिग्रस्त पुलियों पर न कोई संकेतक लगाए गए हैं और न ही कोई सुरक्षात्मक कार्य कराए हैं।
पुलिया-1
एक साल पहले बनी पुलिया, तीन माह पहले टूट गई रेलिंग
मौरावां। सगौली-हिलौली मार्ग पर फजलखेड़ा गांव के पास मौरावां रजबहा पर एक साल पहले पुलिया बनी थी। तीन माह पहले पुलिया की एक तरफ की रेलिंग टूटकर रजबहे में गिर गई थी। लोग इस पुलिया से पैदल निकलने में भी घबराते हैं। लोगों का कहना है कि कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। कुछ वाहन सवार तो डर के कारण दूसरे रास्ते भवानीगंज होकर मौरावां आ-जा रहे हैं। अधिवक्ता जीतू सिंह, अनुज कुमार, राहुल यादव, पंकज व प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि इस मार्ग से 50 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन होता है।
पुलिया-2
माइनर पर बनी पुलिया की एक तरफ की दीवार गायब
सोनिक। नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत जगदीशपुर में माइनर पर बनी पुलिया की एक तरफ की दीवार पूरी तरह से गायब हो गई है। यहां पर तीव्र मोड़ है। इसके बाद भी न तो यहां पर कोई संकेतक लगाया गया है और न ही सुरक्षात्मक इंतजाम किए गए हैं। इस मार्ग से विक्रमखेड़ा, डहरौली, पिपरोसा, सधीरा, पकरिगवां आदि गांवों के लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में किसी भी दिन यह पुलिया बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
पुलिया-3
पुलिया की रेलिंग टूटने से बढ़ा खतरा
हसनगंज। न्योतनी रजबहे पर बनी पुलिया की रेलिंग टूट गई है। इससे वाहन सवारों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र के मुन्नीखेड़ा, गदनखेड़ा, चंदौली बुजुर्ग, मौलवीखेड़ा व दयालपुर जाने के लिए सैकड़ों लोग इसी पुलिया से निकलते हैं। ऐसे में इन लोगों की जिंदगी हर समय खतरे में बनी रहती है। इसके अलावा पड़री कला-शिवपुर मार्ग पर टूटी पुलिया की दोनों दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस मार्ग से शिवपुर, पड़रीकला, पड़री खुर्द, मरोई, भैंसई, अर्चितखेड़ा, मंशाखेड़ा, द्वारिकाखेड़ा व लंगड़ाखेड़ा आदि गांव के लोग पुरवा व अचलगंज आते-जाते हैं। कई मंदिर इसी मार्ग पर पड़ते हैं।
ये भी पुलिया हैं क्षतिग्रस्त
-गौरा व गौरइया संपर्क मार्ग
-भगाने का पुरवा संपर्क मार्ग
-खेरवा संपर्क मार्ग
-पुरवा गिलसहामऊ कालूखेड़ा संपर्क मार्ग
वर्जन...
क्षतिग्रस्त 21 पुलियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। कुछ पुलियों की मरम्मत के लिए बजट भी जारी हुआ है। शेष बची पुलियों के बजट के लिए फिर शासन को रिमाइंडर भेजा जाएगा। बजट मिलते ही मरम्मत कराई जाएगी। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।