फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: तहसील दिवस में नहीं मिला समाधान, सीएम से करेंगे फरियाद

Sun, 22 Feb 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-14-बीघापुर में फरियादियों की ​शिकायतें सुनतीं सीडीओ व अन्य अ​धिकारी। संवाद
बीघापुर। फरियादियों को न्याय दिलाने के लिए आयोजित किया जा रहा संपूर्ण तहसील समाधान दिवस भी बेमकसद साबित होने लगा है। इसमें फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। शनिवार को बीघापुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में दिव्यांग पेंशन के लिए भटकते रहे। ग्रामीण बिजली बिल संशोधन को लेकर परेशान आए। इसके अलावा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच के लिए शिकायत पर शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने पर ग्रामीण ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री आवास पर धरना देने का पत्र दिया। डीएम की अनुपस्थिति में शिकायतें सुन रहीं सीडीओ कृतिराज के पास 139 मामले पहुंचे। इसमें केवल नौ मामलों का ही मौके पर समाधान हो सका।
विज्ञापन


फोटो-15
पेंशन शुरू कराने के लिए दौड़ लगा रहे दिव्यांग दंपती
गांव कोटवर पकरा के विजयपाल ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह और पत्नी दिव्यांग हैं। दोनों की पेंशन बंद हो गई है। पेंशन शुरू कराने के लिए कई बार अधिकारियों के पास जा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। निशुल्क बिजली कनेक्शन देने की भी मांग की।
विज्ञापन


फोटो-16
जांच न तो हुई तो मुख्यमंत्री आवास पर देंगे धरना
कल्याणपुर निवासी बृजेंद्र शुक्ला ने बताया कि वह साढ़े तीन साल से लगातार हर तहसील दिवस में गांव में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अब यदि विकास कार्यों की जांच न की गई तो 20 मार्च को मुख्यमंत्री आवास पर जाकर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैरमपुर के बोधन ने बताया कि वह तिरपाल व बरसाती की झोपड़ी बनाकर रहते हैं। गांव के ही एक युवक ने 20 फरवरी को बरसाती व तिरपाल फाड़ दिया। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 10वीं बार तहसील दिवस में आईं भगवंतनगर की कीर्ति कुमारी पत्नी हरवंश कुमार ने बताया कि उसके खेत पर कुछ लोग अनाधिकृत रूप से कब्जा किए हुए हैं। शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव रघुनाथपुर पनहन के अंकित सिंह ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर कोटेदार की शिकायत की और वितरण में अनियमितता की बात कही। डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक मनोज राजवंशी को तत्काल गांव भेजकर जांच आख्या मांगी। दूंदपुर निवासी हुबलाल ने बताया कि 20 अगस्त 2014 को वरासत दर्ज कराने के न्यायालय के आदेश के बाद भी आज तक वरासत नहीं हुई। लगभग सात बार तहसील दिवस की परिक्रमा कर चुके हैं।

फोटो-17
कई बार शिकायत पर भी नहीं हुआ बिल संशोधित
ग्राम पंचायत अकोहरी निवासी शिव प्रसाद ने बताया कि उनका बिजली बिल लगातार हर माह बढ़कर आ रहा है। इसे सुधरवाने के लिए कई बार तहसील दिवसों में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन बिल संशोधित नहीं हुआ।


एडीएम और एसडीएम ने सुनीं शिकायतें
हसनगंज। तहसील सभागार में एडीएम नमामि गंगे विधेश कुमार के पास 121 प्रार्थनापत्र पहुंचे। राजस्व के पांच मामले मौके पर निस्तारित हुए। एसडीएम प्रज्ञा पांडेय, सीओ अरविंद चौरसिया, तहसीलदार अविनाश चौधरी व आदि मौजूद रहे। सफीपुर में एडीएम वित्त राजस्व सुशील कुमार गोंड के पास 61 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें मात्र दो लोगों की ही समस्या का निदान हो सका। यहां विधायक बंबालाल दिवाकर भी पहुंचे।

पुरवा में एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव व सीओ तेज बहादुर सिंह के पास 37 शिकायतें पहुंची। मात्र चार मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। पठई गांव के बुद्धीलाल ने पेंशन न मिलने की शिकायत की। पता चला है कि जांच अधिकारी ने उसे मृतक बताया है। बांगरमऊ में एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव को बेऊली इस्लामाबाद निवासी सियाराम ने शिकायतीपत्र दिया। बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के बैंक मित्र को अपने खाते में जमा करने के लिए एक लाख तीन हजार तथा पत्नी सिया दुलारी के खाते में 73 हजार पांच सौ रुपये जमा करने को दिया था लेकिन वह रुपये पासबुक में नहीं दर्ज किए गए। बांगरमऊ ग्रामीण के प्रधान कृष्ण कुमार ने ग्रामीणों को आवासीय पट्टा दिए जाने की मांग उठाई। 32 शिकायतीपत्रों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया।

फोटो-14-बीघापुर में फरियादियों की शिकायतें सुनतीं सीडीओ व अन्य अधिकारी। संवाद

फोटो-14-बीघापुर में फरियादियों की शिकायतें सुनतीं सीडीओ व अन्य अधिकारी। संवाद

फोटो-14-बीघापुर में फरियादियों की शिकायतें सुनतीं सीडीओ व अन्य अधिकारी। संवाद

फोटो-14-बीघापुर में फरियादियों की शिकायतें सुनतीं सीडीओ व अन्य अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed