फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: वैकल्पिक मार्ग का औपचारिक शुभारंभ, फर्राटा भरने लगे वाहन

Thu, 05 Feb 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-9- कालीमिट्टी-​शिवराजपुर के वैक​ल्पिक मार्ग से गुजरते हल्के वाहन। संवाद
फतेहपुर चौरासी। गंगा की बाढ़ से करीब सात माह पूर्व कटे कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर बने वैकल्पिक मार्ग का औपचारिक शुभारंभ विधायक श्रीकांत कटियार ने किया। हल्के चार पहिया वाहनों का भी आवागमन शुरू हो गया। इससे क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

अगस्त 2025 में आई गंगा की बाढ़ से कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग गंगा पुल के पास कट गया था। आवागमन बंद होने से क्षेत्रीय जनता परेशान थी। कानपुर शिवराजपुर को सीधे जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर आवागमन बंद होने से लोगों की परेशानी को देखते हुए विधायक ने वैकल्पिक मार्ग का निर्माण शुरू कराया था। दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था। बुधवार को विधायक ने वैकल्पिक मार्ग के आगे कटान के दोनों तरफ बनी दीवार का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता विनय तिवारी से कहा कि वैकल्पिक मार्ग के पहले उठी दीवार से वाहनों को कटान की ओर जाने से रोका जा सकता है। इसके अलावा दोनों तरफ संकेतक लगाने की बात कही जिससे अपरिचित वाहन चालक परेशान न हों। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया। फलाहारी बाबा ने बताया कि मार्ग शुरू होने से लोगों को 40 से 50 किमी. के चक्कर से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed