{"_id":"6939bf1cc4567c1beb066ea4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-141657-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चबूतरे के विवाद में भिड़े, राइफल लेकर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चबूतरे के विवाद में भिड़े, राइफल लेकर दौड़ाया
विज्ञापन
उन्नाव। विकास नगर मोहल्ले में चबूतरे के विवाद को लेकर बुधवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को राइफल लेकर दौड़ा लिया। पीड़ित की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने राइफल भी जमा कर ली है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला विकास नगर निवासी नवीन शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी अवनीश गौड़ से उनका चबूतरे का विवाद चल रहा है। बुधवार देर शाम यह लोग चबूतरे को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसको लेकर कहासुनी हुई। अवनीश ने अपने भाई अखिल के साथ मिलकर पहले गालीगलौज की। बाद में घर से राइफल उठा कर लाए और जान से मारने की धमकी दी। राइफल तानने से पीड़ित पक्ष डर गया और वहां से भाग गया। पीड़ित के मुताबिक, राइफल भी इनकी नहीं है। वह परिवार के ही सेवानिवृत्त सैनिक की है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। राइफल कब्जे में लेने के साथ तहरीर के आधार पर दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि चबूतरे के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हुई। बाद में राइफल दिखाई गई। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।