फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एएमए ने प्रभारी सीडीओ को सौंपा काम, रिलीव

Sat, 06 Dec 2025 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी और जेई के तबादले को दंडात्मक कार्रवाई माना जा रहा है। तबादले के दूसरे दिन शुक्रवार को भी कार्यालय में इसी को लेकर चर्चा होती रही। अधिकारी न होने से कामकाज भी नहीं हुआ। शासन ने एएमए और जेई को लखनऊ संबद्ध कर दिया है। सीडीओ के छुट्टी पर होने से उनका चार्ज देख रहे डीडीओ को कार्यभार सौंप दिया है।
विज्ञापन




छह नवंबर को जिला पंचायत के जेई आनंद नारायण, अपर मुख्य अधिकारी वर्तिका के साथ कोतवाली गए थे। ठेकेदार प्रभात सिंह, कुश सिंह, प्रतीक सिंह, रिंकू शुक्ला, सत्येंद्र सिंह व ग्राम प्रधान जालापुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि नाला व सीसी रोड निर्माण का भुगतान न करने पर उन्हें पीटा गया।
विज्ञापन

जेई ने अभियंता अखिलेश्वर मल्ल व प्रद्युम्न त्रिपाठी की मौके पर मौजूदगी की जानकारी दी थी। पुलिस ने दूसरे दिन एक आरोपी प्रभात सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई थी। अन्य आरोपी अंतरिम जमानत पर हैं। मामले के 28 दिन बाद शासन ने अपर मुख्य अधिकारी वर्तिका व अवर अभियंता प्रद्युम्न त्रिपाठी को उन्नाव से हटाकर लखनऊ जिला पंचायत अनुश्रवण कोष्ठक से संबद्ध कर दिया है। प्रभारी सीडीओ (डीडीओ) देव चतुर्वेदी को कार्यभार सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम गौरांग राठी ने बताया कि हाल में हुए कुछ घटनाक्रमों और पूर्व के कुछ मामलों का संज्ञान लेकर शासन स्तर से जिला पंचायत एएमए और जेई का तबादला किया गया है।




विकास कार्यों की जांच रिपोर्ट का इंतजार

जिला पंचायत में एई, जेई व अन्य कर्मचारियों की पिटाई की घटना के बाद पंचायतराज विभाग के प्रमुख सचिव ने पांच सदस्यीय टीम बनाकर तीन साल के कामों की जांच कराई थी। टीम ने अलग-अलग ब्लाकों में 12 से अधिक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांची थी।

मालूम हो कि मारपीट की एफआईआर दर्ज करने वाले जेई आनंद नारायण ने आरोप लगाया था कि मानकों की अनदेखी कर बनवाया गया नाला और सीसी रोड सहित अन्य कार्यों का भुगतान रोकने पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। घटना में पंचायतीराज विभाग के प्रमुख सचिव ने अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार के नेतृत्व में दो एई और दो जेई को शामिल करते हुए उन्नाव में जिला पंचायत की ओर से कराए गए प्रमुख विकास कार्यों की जांच कराई थी। इनमें बीघापुर, सुमेपुर, बांगरमऊ, फतेहपुर चौरासी और नवाबगंज आदि ब्लाॅक शामिल थे। अब इनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। डीएम ने बताया कि यह जांच रिपोर्ट उनके पास नही आएगी, सीधे शासन को जाएगी, शासन से जो निर्देश होंगे उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed