फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 16.65 करोड़ से चौड़ा होगा लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग

Fri, 02 Jan 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1-चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग। संवाद
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ को जोड़ने वाले बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग के पांच किलोमीटर के हिस्से को 16.65 करोड़ रुपये से चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट स्वीकृत करने के साथ ही 4.99 करोड़ जारी भी कर दिए हैं। राज्यमार्ग घोषित होने के बावजूद लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग की चौड़ाई मात्र सात मीटर है। चौड़ीकरण के बाद इसकी चौड़ाई 10 मीटर हो जाएगी। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व में पीडब्ल्यूडी ने मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा था। करीब एक साल बाद पहले चरण में 5.8 किलोमीटर क्षेत्र के चौड़ीकरण प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिली है। इसमें मार्ग पर खपुरा मुस्लिम बार्डर से मोहान सई नदी पुल तक चौड़ीकरण कार्य के लिए 16.65 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। चौड़ीकरण का कार्य लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग के दोनों तरफ किया जाएगा। दोनों ओर करीब डेढ़-डेढ़ मीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। अभी बांगरमऊ से होते हुए लखनऊ जाने वाले लोगों को मोहान, महराजगंज व नेवलगंज समेत कई जगहों पर जाम का सामना करना पड़ता है। सड़क चौड़ीकरण के बाद जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। साथ ही लखनऊ, कानपुर वाया बिल्हौर पहुंचना आसान हो सकेगा।
विज्ञापन




वर्जन

सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन से 16.65 करोड़ रुपये स्वीकृत और 4.99 करोड़ जारी भी हो गए हैं। टेंडर समेत अन्य विभागीय प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू कराया जाएगा। -सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed