{"_id":"5fe77c338ebc3e40fa4be5eb","slug":"unnao-news-knp602328421","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की जांच दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की जांच दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहर की कांशीराम कालोनी में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की कई बार शिकायत कर चुके लोगों ने फिर थाना समाधान दिवस में अर्जी दी। डीएम ने राजस्व टीम को मौके पर जाकर जांच करने और अवैध कब्जा मिलने पर ़कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कांशीराम कालोनी निवासी बाबू खान, कल्लू समेत 12 लोगों ने एक शिकायती पत्र डीएम रवींद्र कुमार को देकर बताया कि कब्रिस्तान के लिए आरक्षित जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं। पांच अक्टूबर को एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग की गई थी। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर शीघ्र कब्जा हटवाने का दावा तो किया था पर अब तक कब्जा नहीं हटाया गया। डीएम ने राजस्व की एक टीम गठित कर मौके पर जाकर जांच करने और कब्जा मिलने पर उसे त्वरित हटवाने के निर्देश दिए। माखी के रामपुर गांव निवासी मुन्ना सिंह ने माखी थाना में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंची हसनगंज तहसीलदार निधि पांडेय को शिकायती पत्र देकर बताया कि फसल सिंचाई के लिए वह खेत में एक नाली बनवाने के लिए दो वर्ष से भटक रहा है। किसान चकबंदी से नाली का प्रस्ताव पास कराया था। अभी तक लेखपाल ने नाली का चिह्नांकन नहीं कराया। तहसीलदार ने लेखपाल को समस्या निराकरण के लिए निर्देशित किया है।