फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news,Farmer sleeping outside the house was killed by the neighbor, caught

मामूली कहासुनी के बाद अधेड़ की हत्या

Fri, 22 Apr 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news,Farmer sleeping outside the house was killed by the neighbor, caught
अमरेश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर। नशे की हालत में मामूली कहासुनी पर पड़ोसी युवक ने घर के बाहर सो रहे किसान के सिर पर डंडे मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह घटना की जानकारी पर एएसपी, सीओ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के मऊमंसूरपुर गांव निवासी अमरेश उर्फ कुनकुन (50) बुधवार शाम घर के बाहर बैठा था। तभी पड़ोस में रहने वाला संदीप नशे की हालत में पहुंचा और गालियां देने लगा।
विज्ञापन

अमरेश ने महिलाओं की मौजूदगी का हवाला देकर गालीगलौज न करने के लिए कहा तो दोनों में विवाद हो गया। संदीप ने देख लेने की धमकी दी और अपने खेत की तरफ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब दो बजे उसने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे अमरेश के सिर पर वजनी डंडे से जोरदार हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद वह चुपचाप खेत गया वहां बनी झोपड़ी में लेट गया। सुबह सोकर उठे परिजनों ने अमरेश का खून से लथपथ शव देखा तो होश उड़ गए।
सूचना पर एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ एके राय व कोतवाल चंद्रकांत सिंह पहुंचे। एएसपी ने मृतक और आरोपी के परिजनों व ग्रामीणों से अलग-अलग बात की। इसके बाद हत्यारोपी को उसके खेत से गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के छोटे भाई रामकृष्ण की तहरीर पर संदीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजनी चीज से सिर में बाएं तरफ तेज वार किए जाने और सिर की हड्डी टूटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
पत्नी 25 साल पहले चली गई थी मायके
रामकृष्ण की पत्नी राधा ने बताया कि उसके साथ रहने वाले जेठ अमरेश का विवाह सफीपुर कस्बे में हुआ था। दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। इसके चलते लगभग 25 साल पहले पत्नी मायके चली गई थी।
तबसे जेठ उनके साथ रहते थे और खेती में मदद करते थे। उनका किसी से कभी कोई विवाद नहीं होता था। बुधवार को गालीगलौज कर रहे संदीप को सिर्फ उन्होंने टोका था। नशे में धुत संदीप ने इतना बड़ा कदम उठा लिया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। मृतक की भतीजी मोनिका और छोटे भाई की पत्नी राधा सहित परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेहाल रहे।

नशेबाजी की लत परिवार भी आजिज
तीन भाइयों में दूसरे नंबर का संदीप नशे का लती है। परिवार के लोग भी उसकी हरकतों से परेशान हैं। संदीप के पिता मुन्ना की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। बड़ा भाई प्रदीप चंडीगढ़ मेें फैक्टरी में काम करता है। मां मुन्नी ने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग भी उसके नशे की लत से परेशान हैं।

चाचा की मौत बिलखती भतीजी मोनिका व अन्य परिजन। संवाद

चाचा की मौत बिलखती भतीजी मोनिका व अन्य परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

घटना स्थल का निरीक्षण करते एएसपी शशि शेखर सिंह। संवाद

घटना स्थल का निरीक्षण करते एएसपी शशि शेखर सिंह। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed