{"_id":"5f10ace18ebc3e63be762733","slug":"unnao-mother-killed-only-daughter-with-lover-unnao-news-knp5715933147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने प्रेमी संग की थी इकलौती बेटी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने प्रेमी संग की थी इकलौती बेटी की हत्या
विज्ञापन
थाना बारासगवर पुलिस की गिरफ्त में 3 जुलाई को बच्ची की हत्या में आरोपी मां व उसका आरोपी व दो अ्य सहय?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। तेरह दिन पहले बारासगवर थानाक्षेत्र में 9 साल की बच्ची की हत्या उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। बाद में गांव के दो अन्य व्यक्तियों के साथ साजिश कर पुरानी खुन्नस में पड़ोसी सहित पांच पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विनोद कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि बीती 3 जुलाई को बारासगवर थानाक्षेत्र के ग्राम दरियाबाद निवासी महेश कुमार की 9 साल की बेटी अंशिका का शव उसके ही घर में चारपाई पर पाया गया था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। बेटी की हत्या के बाद पिता महेश ने गांव में ही रहने वाले रमेश उर्फ कल्लू, अवधेश, राजेश, रामबहादुर व सतरूपा के खिलाफ पुरानी रंजिश में बेटी की हत्या कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे साक्ष्य मिले जिनसे बच्ची की हत्या में उसके परिवार के किसी नजदीकी का हाथ होने का शक हुआ। मृतका की मां, पिता अन्य लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई तो घटना का रहस्य उजागर हुआ।
एएसपी ने बताया कि मृतका की मां के गांव के ही देवी प्रसाद के साथ अवैध संबंध थे। घटना वाले दिन बच्ची अंशिका का पिता महेश खेत गया था। घर में मोनी व बेटी अंशिका ही थी। इसी दौरान अंशिका ने अपनी मां और उसके प्रेमी देवी प्रसाद को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। अंशिका ने पिता को बताने की बात कही तो दोनों ने उसे डांटा। इसी दौरान गुस्से में आकर मोनी ने प्रेमी की मदद से रस्सी के फंदे से अपनी इकलौती बेटी का गला दबा दिया। बाद में अपने परिचित गांव के ही नंदकुमार व पास के गांव चिलौली निवासी रामबहादुर के साथ मिलकर पुरानी रंजिश में गांव के ही पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। एएसपी ने बताया कि घटना का सही खुलासा करने में सीओ बीघापुर अंजनी कुमार, बारासगवर एसओ हरप्रसाद अहरवार व उनकी टीम की अहम भूमिका रही। बच्ची की हत्या में उसकी मां सहित चारों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।