फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: man raped sixteen year old girl in the house, a report was lodged

उन्नाव: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, बीमार पिता को देखने मायके गई थी मां, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Feb 2021 11:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Feb 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Unnao: man raped sixteen year old girl in the house, a report was lodged
rape with minor girl - फोटो : Social Media
उन्नाव में घर में 16 वर्षीय किशोरी को अकेला देख गांव के युवक ने उससे दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। दिल्ली में रह रहे पिता ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने बीमार पिता को देखने के लिए 9 फरवरी को मायके चली गई थी। महिला का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। घर पर उसकी 16 साल की बेटी थी। उसी रात लगभग 9 बजे किशोरी को अकेला देख गांव के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मायके से लौटी मां ने किशोरी से आपबीती सुन पति को फोन से जानकारी दी। रविवार को दिल्ली से लौटे पिता ने थाना जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि आरोपी युवक विवाहित है। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed