{"_id":"586011884f1c1bec14eeb4e2","slug":"unnao-lucknow-kanpur-and-a-half-hours-stalled-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में डेढ़ घंटे ठप रहा लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में डेढ़ घंटे ठप रहा लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर रूट पर अजगैन रेलवे क्रासिंग से रविवार सुबह करीब नौ बजे गुजर रहा ट्रक पटरियों में फंस गया। निकालने के प्रयास में ट्रक के पहिए भी धंस गए। चालक ने दूसरे वाहनों से खींच कर ट्रक को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। रेलवे क्रासिंग के बीचोबीच ट्रक फंसने से लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग के अप व डाउन दोनों ट्रैक बंद हो गए। इससे ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों को रोकना पड़ा। लखनऊ की ओर जा रही कैफियत एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस व ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस को उन्नाव स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसके अलावा सोनिक, जैतीपुर, मगरवारा व आसपास के अन्य स्टेशनों पर भी कई यात्री ट्रेनों व मालगाड़ियों को रोकना पड़ा। ट्रेनें रुकने की सूचना लखनऊ कंट्रोलरूम पहुंची तो रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी रजीव रंजन सिंह और पीडब्ल्यूआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को 10.30 बजे ट्रैक से हटाया जा सका। आरपीएफ ने ट्रक चालक अमितेश को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया। इस बाबत लोगों का कहना था कि पिछले दिनों ट्रैक की मरम्मत के बाद क्रासिंग की रोड नहीं बनवाई गई। इससे अक्सर वाहन फंस रहे हैं।