फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Heavy jam on the highway again for six hours due to route diversion

उन्नाव : रूट डायवर्जन से फिर हाइवे पर छह घंटे भीषण जाम

Fri, 29 Jul 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Heavy jam on the highway again for six hours due to route diversion
हाइवे पर जाम के दौरान पैदल जाते लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव/सोनिक। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए गुरुवार रात 12 बजे आला अफसरों के निर्देश पर भारी वाहनों के हाईवे से लखनऊ जाने पर रोक लगा दी गई। इससे जिले में अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट करना पड़ा। इस कारण देर रात और भोर पहर भारी वाहनों का दबाव बढ़ने से भीषण जाम लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह छह बजे से पुरवा मोड़ पर यातायात उलझने से दोनों तरफ तकरीबन सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। इसके बाद सुबह 12 बजे यातायात सामान्य हो पाया। इस दौरान नौकरी पेशा और स्कूल जाने बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात प्रभारी के मुताबिक भारी वाहनों के लिए डायवर्जन शनिवार को भी लागू रहेगा।
विज्ञापन

बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने से लखनऊ में जाम के हालात बन गए। इससे लखनऊ की सीमा से वाहन रेंगने लगे। लखनऊ में जाम लगने पर आला अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने गुरुवार की रात 12 बजे से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया। दही चौकी तिराहे पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों को पुरवा मार्ग से मोहनलालगंज की ओर भेजा जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन मोड़ने के दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे वाहनों को रोकना पड़ा। इससे हालात बिगड़ गए। इससे सुबह छह बजे भीषण जाम लग गया। दही चौकी तिराहे से दोनों तरफ करीब सात किमी तक दोनों लेन पर वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोग बेहाल हो गए।
बड़ी संख्या में लोग बसों से उतरकर पांच किमी पैदल सफर कर शहर पहुंचे। सुबह 11 बजे तक जाम और लंबा हो गया। जाम न खुलता देख पुलिसकर्मियों ने आला अफसरों को सूचना दी। फिर अधिकारियों से मिले निर्देशों के बाद तुरंत दही तिराहे से बैरिकेडिंग हटाकर कुछ देर के लिए रूट डायवर्जन हटाया। दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।
यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि भारी वाहनों के लिए अभी डायवर्जन समाप्त नहीं हुआ है। हाईवे पर जाम न लगे इसलिए यहां बैरियर हटा दिया गया है। लखनऊ में जाम की स्थिति बनते ही यहां ट्रैफिक डायवर्जन शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि डायवर्जन वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।
गुरुवार सुबह से ही लखनऊ कानपुर हाईवे जाम होने से स्कूली वाहन भी फंस गए। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में फैक्टरी कर्मी भी काम पर समय से नहीं पहुंच गए। स्कूली बच्चे जाम में फंसकर परेशान हो गए। भीषण गर्मी में फंसे बच्चे वाहनों से नीचे आकर सड़क पर टहलने लगे।
दही चौकी तिराहे से भारी वाहनों को पुरवा मोड़ की तरफ निकाले जाने से यह रास्ता भी जाम की चपेट में रहा। बाद में पुलिस ने लखनऊ-कानपुर रूट पर यातायात सामान्य करने के लिए पुरवा मोड़ से आने वाले वाहनों के हाइवे प्रवेश पर रोक लगा दी। इससे पुरवा मोड़ भी जाम हो गया। जाम का आलम यह रहा कि चार पहिया की छोड़िए दो पहिया वाहन सवार तक नहीं निकल पा रहे थे।

यातायात सीओ आशुतोष कुमार ने उच्चाधिकारियों को बताया है कि हाईवे पर जिले में जाम की समस्या से बचने के लिए कानपुर, हमीरपुर सहित अन्य जिलों में भी लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को रोकना होगा। सभी जिलों से होते हुए एक साथ हजारों वाहन यहां पहुंचते हैं और उन्हें दूसरे रूट पर मोड़ने में परेशानी होती है। इससे जाम लगता है। सीओ ने बताया कि जाम न लगे, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

लखनऊ कानुपर हाइवे पर बाइपास पर लगे जाम में फंसे वाहन सवार। संवाद

लखनऊ कानुपर हाइवे पर बाइपास पर लगे जाम में फंसे वाहन सवार। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed