{"_id":"6071bc628ebc3ed38166d60d","slug":"unnao-fake-notes-of-77-thousand-found-from-young-man-stole-bike-scooter-number-written-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: युवक से मिले 77 हजार के नकली नोट, चोरी की बाइक मिली, स्कूटी का नंबर लिखा था, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: युवक से मिले 77 हजार के नकली नोट, चोरी की बाइक मिली, स्कूटी का नंबर लिखा था, गिरफ्तार
Sat, 10 Apr 2021 08:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Apr 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को 77 हजार की नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। एक ही सीरियल नंबर के 200 रुपये के 385 नोट बरामद हुए हैं। आरोपी के पास से मिली बाइक भी चोरी की है।
जांच में पता चला कि बाइक में लिखा रजिस्ट्रेशन नंबर स्कूटी का है। शनिवार दोपहर पुरवा कोतवाल अजय त्रिपाठी दही चौकी-पुरवा मार्ग पर बिछिया सीएचसी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सफेद रंग की बाइक से एक युवक गुजरा।
हेलमेट न लगा देख पुलिस ने उसे रोककर बाइक के कागजात मांगे तो वह घबरा गया। उसने कागज न होने की बात कही। इंस्पेक्टर ने चालान करने लिए बाइक का नंबर वाहन एप में फीड किया तो नंबर स्कूटी का निकला।
विज्ञापन
शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो युवक के पास बैग से 200 के एक ही सीरियल नंबर के 385 नए नोट (77 हजार) रुपये बरामद हुए। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाकर पूछताछ की।
युवक ने अपना नाम पुरवा कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतखेड़ा गांव निवासी मनीष कुमार बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह इन नोटों को फैजाबाद जिले से लेकर आया है। सीओ रघुवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।