{"_id":"619aa9bc39e71b1f7860e8f2","slug":"unnao-cdo-again-in-discussion-with-owaisi-s-statement-mp-condemns-shadow-issue-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: ओवैसी के बयान से सीडीओ फिर चर्चा में, सांसद ने की निंदा, सोशल मीडिया पर छाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: ओवैसी के बयान से सीडीओ फिर चर्चा में, सांसद ने की निंदा, सोशल मीडिया पर छाया मुद्दा
Mon, 22 Nov 2021 02:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : एएनआई
आल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (आईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बाराबंकी में जनसभा के दौरान सनेही घाट मस्जिद गिराने को लेकर उन्नाव के सीडीओ (तत्कालीन बारबंकी एसडीएम) पर फिर निशाना साधा है।
विज्ञापन
इससे जिले में मामला फिर चर्चा में आ गया। वह पहले भी इसी तरह का बयान दे चुके हैं। उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने निंदा करते हुए उनके बयान को सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया है। उन्नाव में तैनाती से पहले सीडीओ दिव्यांशु पटेल बाराबंकी में एसडीएम थे।
विज्ञापन
ओवैसी का आरोप है कि गलत तरीके से रामसनेही घाट की मस्जिद गिरवाई थी। बाराबंकी जिले में दिया गया भाषण रविवार को एक बार फिर जिले में सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इसे लेकर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सांसद साक्षी महाराज ने फिर ओवैसी के बयान की निंदा की है।
विज्ञापन
इससे पहले नौ सितंबर को ओवैसी ने कुछ इसी अंजाद में भाषण दिया था। तब सांसद ने अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही डीएम रवींद्र कुमार को पत्र लिखकर सीडीओ की सुरक्षा बढ़ाने को कहा था। इसके बाद से जिला प्रशासन ने दो गनर दिए हैं।
ओवौसी की मांग
इससे पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बाराबंकी में कहा कि मैं पीएम मोदी और बीजेपी से सीएए को कृषि कानूनों की तरह निरस्त करने की अपील करता हूं क्योंकि यह संविधान के खिलाफ है। अगर वे एनपीआर, एनआरसी कानून बनाएंगे, तो हम सड़कों पर उतरेंगे और एक और शाहीन बाग यहां आएगा।