फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: 17 people fell ill after eating chaat in the fair, admitted to CHC, doctor told food poisoning

उन्नाव: मेले में चाट खाने से बीमार हुए 17 लोग, सीएचसी में कराया गया भर्ती, डॉक्टर ने बताया फूड प्वाइजनिंग

Sat, 09 Oct 2021 12:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Oct 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
Unnao: 17 people fell ill after eating chaat in the fair, admitted to CHC, doctor told food poisoning
उन्नाव: मेले में चाट खाने के बाद बीमार हुए 17 लोग - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में पुरवा विकासखंड के रघुनाथपुर गांव में शुक्रवार को काली माता के मंदिर के मेले में चाट खाने से 17 लोग बीमार हो गए। सभी को आननफानन सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रघुनाथपुर गांव निवासी कुछ लोग मेला घूमने गए थे। एक दुकान पर चाट खाने के कुछ देर बाद सभी की हालात बिगड़ गई। पेट दर्द व उल्टियां शुरु हो गईं। बच्चों व बड़ों सहित 17 लोगों को परिजनों ने प्राइवेट चिकित्सक के पास इलाज कराया।
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने पर सभी को देर रात सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने फूड प्वाइजनिंग की संभावना पर इलाज शुरू किया। जानकारी पर सीओ विक्रमाजीत सिंह व कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने सीएचसी पहुंचकर बीमार लोगों का हाल जाना। ग्रामीणों के अनुसार मुरैता प्राचीन का दुकानदार मेले में चाट का ठेला लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी ठेले से चाट खाने पर पहले पेट दर्द फिर उल्टी शुरू हो गई। बीमार लोगों में रघुनाथपुर की सुखराना (65) अमित कुमारी (23), स्वाती (18), किरन (37), संतोषी (16) चांदनी (18), कामिनी (16), दामिनी (13), प्रिया (10), तमंया (8), प्रिंस (8), अमन वर्मा (17), माही (7), रंजना (7 ) जबकि आशा (17), कमला (44), पूजा (22) शामिल हैं। पुलिस चाट का ठेला लगाने वाले दुकानदार का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed