{"_id":"676bae8196112bbf4189d73ca7516de7","slug":"unknown-vehicle-collision-killed-the-young-man-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के अर्जुनामऊ गांव के सामने एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस को मृतक की जेब से एक डायरी मिली। जिसमें लिखे मोबाइल नंबर की मदद से परिजनों को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
अर्जुनामऊ निवासी रामू सिंह (40) पुत्र स्व. महिपाल सिंह लखनऊ में पल्लेदारी करता है। रविवार देर रात लखनऊ से घर वापस आया था। गांव के सामने सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। देर रात तक वह सड़क किनारे पड़ा रहा। भोर पहर राहगीरों ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी।
पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो एक डायरी मिली जिसमें घर का नंबर लिखा हुआ था। पुलिस के फोन जाने के बाद परिजनों को पता चला। परिवार में पत्नी गायत्री के अलावा पुत्र इंद्रजीत उर्फ छंगू (20) व केशू(15) व पुत्री बिट्टी(5) हैं। एसओ उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि बेटे इंद्रजीत ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।