फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uncontrolled bike went into khanti, worker's death, fellow injured

उन्नाव: अनियंत्रित बाइक खंती में गई, श्रमिक की मौत साथी घायल

Sat, 18 Feb 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike went into khanti, worker's death, fellow injured
हंसराम की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
बीघापुर। बारा सगवर-पाटन मार्ग पर आटमन्नूखेड़ा मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक सडक़ किनारे खंती में चली गई। इससे बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई। पीछे बैठा साथी घायल हो गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के परवेजपुर रानीपुर निवासी हंसराम(36) बारासगवर थानाक्षेत्र के तलिहई निवासी रिश्तेदार सुनील के घर में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। उनके साथ गांव का ही गोवर्धन(35) भी गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों घर के लिए निकले। लेकिन घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

रिजनों ने फोन मिलाया तो वह भी नहीं उठा। परिजनों ने तलाश शुरू की तो देर रात बारा सगवर-पाटन मार्ग पर आटमन्नूखेड़ा मोड़ के पास खंती में पड़े मिले। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने हंसराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोवर्धन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसंराम मूलत: शाहजहांपुर का रहने वाला था। वह अपने ससुराल में कई सालों से रह रहा था। पति की मौत पर पत्नी पूनम और अन्य परिजन बेहाल हैं। बच्चों में कृष्णा (10), रक्षक (5) के साथ बेटियों में कल्पना और महक हैं। पत्नी ने बताया कि पति मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed