फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uncontrollable life vehicles snatched two students

बेकाबू वाहनों ने दो छात्रों की जिंदगी छीनी

Thu, 02 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 02 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable life vehicles snatched two students
मृत छात्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सदर कोतवाली व औरास थानाक्षेत्र में सड़क हादसों में स्कूल से घर जा रहे दो छात्रों की मौत हो गई। दही चौकी में बाइक की टक्कर से छात्र की मौत व बाइक सवार गर्भवती की हालत गंभीर हो गई। उधर औरास के बस्ती चौराहे पर सड़क पार कर रहे छात्र को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसमें छात्र की मौत हो गई। छात्र के मौत की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लोग व विद्यालय प्रबंधतंत्र, छात्र के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर घंटो जाम लगा रहा।

सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज लोगों को शांत कराया। बनारस के मरूआ डीह निवासी रमेश निषाद सदर कोतवाली के दही चौकी में दो सालों से किराये के मकान में रह रहे हैं। गुरुवार को रमेश का लड़का मुकेश (सात) अपनी बड़ी बहन कंचन के साथ दही चौकी स्थित स्कूल में पढ़ाई करने गया था। दोपहर करीब एक बजे छुट्टी होने के बाद दोनों स्कूल से लगभग सौ मीटर दूरी पर पहुंचे थे तभी लखनऊ से उन्नाव की ओर आ रही तेज रफ्तार बाइक ने छात्र मुकेश के टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बाइक पर बैठी प्रीती पत्नी धर्मेंद्र निवासी लोकनगर सड़क पर जा गिरी। गर्भवती होने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर स्कूल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मृतक के पिता को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद प्रीती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से प्रीती का पति भाग निकला। प्रीती ने बताया वह पति के साथ मोहनलालगंज रिश्तेदार के यहां गई थी। दही चौकी इंचार्ज जितेंद्र ओझा ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरास प्रतिनिधि के अनुसार नयाखेड़ा गांव निवासी जगमोहन यादव का पुत्र सुधांशू यादव (10) गांव के ही शिक्षण संस्थान में कक्षा चार का छात्र था। गुुरुवार दोपहर दो बजे वह विद्यालय बंद होने पर घर जा रहा था। संडीला-उन्नाव मार्ग पर नई बस्ती चौराहे के पास संडीला की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने छात्र को टक्कर मार दी। इससे छात्र सुधांशू की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक भाग निकला। बेटे की मौत की खबर सुन उसकी मां निशा व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ  वाहनों की लाइनें लग गई। पुलिस ने जाम खुलवाया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed