फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ukraine news

यूक्रेन से लौट छासीएम से मिले

Sun, 06 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
ukraine news
उन्नाव। यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों से रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। उन्नाव के कुलदीप और अंशु ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वासन दिया कि पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री कोई न कोई रास्ता जरूर निकालेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल की पढ़ाई के लिए प्रदेश के साथ जिले के भी कई छात्र यूक्रेन गए थे। केंद्र सरकार के ऑपरेशन गंगा के माध्यम से छात्रों को वापस लाया गया। इनमें 52 छात्रों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में मुलाकात की। इनमें उन्नाव के कुईथर निवासी कुलदीप और शहर के जवाहरनगर निवासी अंशु शर्मा भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने छात्रों से बात की। कुलदीप ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पहले यूक्रेन के हालातों, वहां आईं मुश्किलों की जानकारी ली। जब उसने आगे की पढ़ाई जारी रहने को लेकर चिंता जताई गई तो कहा कि केंद्र सरकार इसका कोई न कोई हल जरूर निकालेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े। बताया कि पहले प्रदेश में 17 मेडिकल कालेज थे, अब 33 हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्राथमिकता यूक्रेन में फंसे आठ हजार छात्रों को वापस लाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed