{"_id":"6ff410594859d1b61528d58f14b71003","slug":"two-workers-killed-in-a-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बांगमऊ कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बा गंजमुरादाबाद में मंगलवार दोपहर काम की तलाश में जा रहे राजगीर मिस्त्री समेत तीन मजदूरों को ट्रक ने रौंद दिया। फलस्वरूप दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
हादसे के दौरान बाइक सवार तीनों ही मजदूर हेलमेट नहीं पहने थे। यदि हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी।
बांगरमऊ कोतवाली के गंजमुरादाबाद कस्बा के मोहल्ला लोधियाना निवासी रामू (30) पेशे से राजगीर मिस्त्री था। मंगलवार दोपहर वह मोहल्ले के रहने वाले अंकुल (18) व फतेहपुर चौैरासी कस्बा निवासी अंकुल के बहनोई सुनील के साथ बाइक द्वारा गुलबहा मोहल्ले में काम देखने जा रहा था।
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद कस्बा के बाहर सड़क पार करते समय हरदोई की ओर जा रहे लोहे के गाटर लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया। फलस्वरूप रामू ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करने के बाद रामू के शव को बाहर निकाला।
गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सुनील को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय सुनील की भी मौत हो गई, जबकि अंकुल को स्वास्थ्य केंद्र से कानपुर रेफर किया गया है।
दुर्घटना के दौरान तीनों ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। यदि हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी। खासकर रामू, जो कि ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया और ट्रक पलटने पर उसके नीचे दब गया था।