फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two women killed, 18 more infected with Korana

कोराना से महिला की मौत, 18 और संक्रमित

Thu, 06 Aug 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two women killed, 18 more infected with Korana
आसीवन में कोरोना संक्रमित मरीज को कोविड़ अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोराना संक्रमित दो महिलाओं की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पाटन चौकी इंचार्ज सहित 18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। इसमें पुरवा में बार एसोसिएशन के महामंत्री भी शामिल हैं। संक्रमित, बीघापुर, सदर, पुरवा व हसनगंज तहसील क्षेत्रों के रहने वाले हैं। संक्रमितों को बिछिया, औरास व श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण के गांव अमरसस निवासी 35 साल की महिला की तबीयत बिगड़ने पर 26 जुलाई को परिजनों ने कानपुर हैलट में भर्ती कराया था। 28 जुलाई को उसकी कोरोना जांच हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला का कानपुर हैलट में ही इलाज चल रहा था। बुधवार को मौत हो गई। वहीं, शहर की जवाहरनगर की व़द्धा (65) तीन अगस्त को डायलिसिस केे लिए हैलट कानपुर में भर्ती हुई थी। वहीं जांच के दौरान पॉजिटिव पाई गई थी। इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील के मोहल्ला संदोही नगर में 45 साल का युवक, पुरवा तहसील में बार एसोसिएशन के महामंत्री, अचलगंज में 26 व 28 वर्षीय दो युवक, सुमेरपुर ब्लॉक में पाटन चौकी इंचार्ज समेत बीघापुर तहसील का गार्ड व 32 वर्षीय युवक, बिछिया में 23 वर्षीय युवक, असोहा में 40 व 42 वर्षीय दो युवक, मियागंज में हुई जांच में बुद्धेश्वर लखनऊ निवासी 35 वर्षीय युवक, सुभाषनगर मोहल्ले का 18 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, सदर तहसील के मोहल्ला पुरानी बाजार में 38 वर्षीय युवक व शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों में 5 की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि कोरोना से एक महिला की मौत हुई है। वहीं, 18 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को औरास, बिछिया और श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में अब तक 941 संक्रमित
जिले में अब तक 941 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 308 को घर भेजा जा चुका है। 613 का इलाज चल रहा है। इसमें 21 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।

युवक की मौत के बाद 43 लोगों की हुई जांच
सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के गांव दोस्तीनगर में कोरोना से युवक की मौत होने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने एंटीजन रैपिड किट से 43 लोगों की जांच की। जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed