फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two TB patients found during investigation in camp

कैंप में जांच के दौरान टीबी के मिले दो मरीज

Sat, 28 Dec 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two TB patients found during investigation in camp
मियागंज ब्लाक के गांव आसीवन में टीबी की जांच करने पहुंची वैन के पास खड़े ग्रामीण। - फोटो : UNNAO
चकलवंशी(उन्नाव)। मियागंज ब्लॉक के गांव आसीवन में कैंप लगाकर ग्रामीणों में टीबी की जांच की गई। जिसमें लोगों में टीबी की पुष्टि हुई। इनका इलाज शनिवार से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह की नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम आसीवन गांव पहुंची। यहां मियागंज सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुुमार वर्मा व मेडिकल इंचार्ज डॉ. नीरज शुक्ला ने कैंप में आए ग्रामीणों का चेकअप किया। यहां टीबी के 12 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। जिसमें 2 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई। शनिवार से इनका इलाज शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण रिवाज्ड नेशनल ट्यूबरक्यूलोसिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से टीबी के खात्मा का लक्ष्य वर्ष 2025 निर्धारित किया है। जिसके तहत प्रदेश सरकार मेडिकल मोबाइल वैन चला रही है। वैन में चल रही टीम गांव-गांव जाकर टीबी के संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही है। टीबी की पुष्टि होने पर 48 घंटे के अंदर मरीज का इलाज शुरू किया जा रहा है। इलाज चलने तक मरीज को प्रत्येक महीने पोषण के लिए 500 रुपये भी सरकार दे रही है। यहां विनोद कुमार यादव, जिला कार्यक्रम समन्वयक रामप्रकाश यादव, वरिष्ठ क्षयरोग पर्यवेक्षक प्रदीप दिवाकर, प्रयोगशाला पर्यवेक्षक अजीत कुमार, विवेक कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed