{"_id":"58ebd2934f1c1ba368cf57ee","slug":"two-parts-bunghi-goods-train-accident-haul","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, हादसा टला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, हादसा टला
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग के डाउन ट्रैक पर सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे गंगाघाट स्टेशन क्रास कर रनथ्रू गुजर रही मालगाड़ी की कपलिंग खुल गई। इससे वह दो हिस्से में बंट गई। गार्ड ने वाकी टाकी से सूचना दी तो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन रोका। इस दौरान डाउन ट्रैक करीब घंटेभर बाधित रहा। उत्सर्ग, गोमती एक्सप्रेस एवं चार पैसेंजर ट्रेनें अलग- अलग स्टेशन पर खड़ी गई।
सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही गिट्टी लदी मालगाड़ी मगरवारा स्टेशन क्रास ही कर रही थी कि केबिन के सामने कपलिंग खुल जाने से दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी के डिब्बों को दो हिस्सों में बंटते देख परिसर में मौजूद यात्रियों व रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि मालगाड़ी की स्पीड़ कम थी नहीं तो डिरेल भी हो सकती थी। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। गार्ड के सूचना देते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर मालगाड़ी को रोक दिया।
स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी। डाउन ट्रैक बाधित होने के चलते इस बीच गुजरने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, एलकेएम को गंगाघाट व कानपुर सेंट्रल आउटर पर रोका गया। चालक ने मालगाड़ी इंजन को बैक कर वैगन को कपलिंग के सामने लगया। करीब घंटेभर बाद स्थानीय इंजीनियरों की टीम ने कपलिंग जोड़ा। तब ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। इसके बाद करीब एक घंटे बाद डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। स्टेशन अक्षीक्षक विश्राम ने गोल मोल जवाब देकर फोन काट दिया।