{"_id":"689264956d3409b1ff0be969","slug":"two-other-accused-involved-in-robbery-incident-sent-to-jail-unnao-news-c-221-1-uno1001-135058-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लूट की घटना में शामिल दो अन्य आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लूट की घटना में शामिल दो अन्य आरोपी भेजे गए जेल
Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। पीतांबरनगर मोहल्ला निवासी युवक से हुई 40 हजार की लूट की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। दोनों शातिर अपराधी हैं, उन पर 10 से अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
सदर कोतवाली के मोहल्ला पीतांबरनगर निवासी सुरेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह चार अगस्त को नौ बजे वह घर से एक काम के लिए जाते समय एक शोरूम के पास बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे के बल पर 40 हजार रुपये की लूटे थे। साथ ही पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों में मुख्य आरोपी पीतांबरनगर मोहल्ला निवासी जय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि उसके साथी सदर कोतवाली के ललऊखेड़ा निवासी योगेंद्र गौतम और सिविल लाइंस मोहल्ला निवासी सचिन मिश्रा को पकड़ने के बाद कोतवाली में पूछताछ के लिए रोका था। रात भर हुई पूछताछ के बाद मंगलवार को दोनों को जेल भेजा गया है। आरोपी सचिन पर अलग-अलग थानों 12 मुकदमे और योगेंद्र गौतम पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं। दोनों को जेल भेजा गया है।