फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two member team will investigate the working style of ADO Panchayat

Unnao News: एडीओ पंचायत की कार्यशैली की जांच करेगी दो सदस्यीय टीम

Sun, 20 Oct 2024 04:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Two member team will investigate the working style of ADO Panchayat
उन्नाव। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर पाटन कस्बे के पास गुरुवार देर शाम हुई बाइकों की भिड़ंत में सफाई कर्मी की मौत और परिजनों के एडीओ पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठाने के बाद डीपीआरओ ने जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के जगन्नाथगंज सेमरी निवासी अनोखेलाल (46) बीघापुर ब्लॉक में सफाईकर्मी थे और कुकरी गांव में तैनात थे। गुरुवार शाम आठ बजे वह बाइक से वह घर जा रहे थे। पाटन कस्बे के पास बाइकों की टक्कर में अनोखेलाल की मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे थे और एडीओ पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की थी। आरोप लगाया था कि बीघापुर के एडीओ पंचायत ड्यूटी लगाने के नाम पर वसूली करते हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों को मनमाने तरीके से नोटिस देते हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि अनोखेलाल को अनुपस्थित दिखाकर नोटिस जारी की बाद में नोटिस निरस्त करने के नाम पर छह हजार रुपये लिए गए थे। ब्लॉक में रुपये देकर घर जाते समय ही हादसा हुआ, जिसमें अनोखेलाल की मौत हुई। मामले में डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने एडीपीआरओ व सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी प्राविधिक को जांच सौंपी है। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed