फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two killed in accidents including students, organically

हादसे में छात्र समेत दो की मौत, बवाल

Tue, 29 Dec 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 29 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents including students, organically

अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में कक्षा दो के छात्र समेत दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायल दोनों युवकों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बच्चे की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने उन्नाव-संडीला मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम व सीओ के समझाने पर करीब चार घंटे बाद रास्ता खुला।

विज्ञापन

पहली घटना औरास थानाक्षेत्र के आदमपुर में हुई। फैजुल्लानगर निवासी विवेक यादव (8) पुत्र कैलाश यादव पास के आदमपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 का छात्र था। विवेक की मां  मीना इसी स्कूल में रसोइयंा है। वह सुबह स्कूल जाने के बाद करीब नौ बजे कॉपी खरीदने संडीला-उन्नाव मार्ग पर स्थित दुकान पर जा रहा था। तभी संडीला की ओर जा रही सफेद रंग की बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा करीब 50 मीटर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। लोगों ने मांग की कि स्कूल के सामने ब्रेकर बनवाया जाए और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। हसनगंज एसडीएम डॉ अर्चना द्विवेदी और बांगरमऊ सीओ आरपी सिंह मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे बाद लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी तरह रविवार देर रात लखनऊ-कानपुर हाइवे पर दहीचौकी के पास लोडर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। ये युवक दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं लगाए थे। दुर्घटना के बाज कानपुर देहात के सिकंदरा प्रीतमपुर निवासी अबरार (30) की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद बरेली के सीवीगंज निवासी रंजीत (23) और लखनऊ के हसनगंज थानाक्षेत्र के रानीखेड़ा निवासी मनीष (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। ये युवक दहीचौकी में किराये का कमरा लेकर रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed