{"_id":"5914b7554f1c1bb737853995","slug":"two-killed-in-a-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत
उन्नाव
Updated Fri, 12 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
solan accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सफ ीपुर कोतवाली क्षेत्र के देव गांव में रहने वाले राजीव कुमार गौड़ (27) पुत्र दशरथ लाल बुधवार देरशाम गांव से 500 मीटर दूरी पर लगे बीएसएनएल टावर के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी किसी वाहन ने पीछे से उसे रौंद दिया।
जब तक परिजन उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाते उसने दम तोड़ दिया। राजीव की मौत की खबर मिलने पर पत्नी शैलेंद्री व मां रामजानकी बिलख पड़ी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे चचेरे भाई रजनीश कुमार ने बताया 14 माह पहले राजीव की शादी सफ ीपुर के निहालपुर गांव की शैलेंद्री से हुई थी। राजीव अपने परिवार का एकलौता बेटा था। उसके एक तीन माह की बच्ची है।
सफ ीपुर कोतवाली क्षेत्र के रूरी सादिकपुर में बुधवार देर शाम जंग बहादुर अपने साथी रामनरेश (35) पुत्र महावीर निवासी मंगल बाजार सफ ीपुर के साथ बाइक से शहर जा रहे थे। तभी हरदोई-उन्नाव रोड पर किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत नाजुक देख सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। रामनरेश के परिजन हालत नाजुक देख उसे हैलट ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया, जबकि जंगबहादुर का इलाज चल रहा है।