फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two including advocate died in road accidents

Unnao News: सड़क हादसों में अधिवक्ता सहित दो की मौत

Tue, 12 Nov 2024 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two including advocate died in road accidents
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में अधिवक्ता सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रनागढी निवासी श्रीकृष्ण सिंह (54) उन्नाव कचहरी में वकालत करते थे। सोमवार को शाम आठ बजे बाइक से घर जा रहे थे। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बौनामऊ गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। अधिवक्ता सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी सविता सिंह रोकर बेहाल हैं। उनके कोई संतान नहीं है। छोटे भाई सत्यम हैं।

वहीं दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के कस्बा चकलवंशी निवासी पल्लेदारी का काम करने वाले मितान राठौर (40) सोमवार रात करीब नौ बजे चकलवंशी चौराहे पर कुछ सामान लेने पैदल जा रहे थे। तभी डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर को पकड लिया। जबकि चालक मौके से भाग निकला। उसकी शादी नहीं हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed