{"_id":"63b71a9fb83df658012f8193","slug":"two-gangster-s-prize-criminals-were-caught-by-the-police-unnao-news-knp7372726200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गैंगस्टर के दो इनामी अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गैंगस्टर के दो इनामी अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
उन्नाव/पुरवा। गैंगस्टर दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक पर 15 और दूसरे पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। दोनों की काफी समय से तलाश थी।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पड़रिया कस्बा निवासी मोनिश पर माखी और सफीपुर कोतवाली में पशु क्रूरता अधिनियम के साथ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पर गैंगस्टर भी लगा है। पुलिस की पकड़ में न आने से एसपी ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार की रात गश्त के दौरान माखी एसओ रामआसरे चौधरी ने भदनी चौराहे से तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
उधर, सोहरामऊ थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी प्रदीप यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मौरावां थाने में उस पर गैंगस्टर भी लगाया गया था, लेकिन पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। इस पर एसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। बुधवार की रात गश्त के दौरान मिर्रीकला चौराहे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।