फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two-day PET exam from today, 23,904 candidates will appear

Unnao News: दो दिवसीय पीईटी परीक्षा आज से, 23,904 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Sat, 28 Oct 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two-day PET exam from today, 23,904 candidates will appear
उन्नाव। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली दो दिवसीय पीईटी परीक्षा की शुरुआत आज से होगी।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए 14 परीक्षा केंद्रों में 23,904 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएम ने जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को पूरे समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

जिले में 28 और 29 अक्तूबर को पीईटी परीक्षा का आयोजन होना है। इसके लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 23,904 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में कोई कमी न रह जाए इसके लिए एक दिन पहले केंद्र के अध्यक्षों ने तैयारियां पूरी कर लीं। सीटिंग प्लान तैयार करने के साथ उसमें रोल नंबर चस्पा किए गए।
विज्ञापन

परीश्रा की ऑनलाइन निगरानी होनी है इसलिए सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डिंग को भी चेक किया गया। ताकि परीक्षा के दौरान सभी संचालित मिलें। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे तक होगी। डीआईओएस ने केंद्र प्रभारियों से सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की हकीकत जानने के साथ सीटिंग प्लान सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी के लिए लगाए गए दो जोनल, पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को डीएम अपूर्वा दुबे ने परीक्षा के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस एसपी सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा निपटे यही उद्देश्य है।

उन्नाव। परीक्षार्थियों को परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम ने व्यवस्था कर ली है। विभाग की ओर से लोकल रूट पर चार अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाएगा।
इसके अलावा लखनऊ-कानपुर रूट की बसें आठ के बजाए दस फेरे लगाएंगी। भगवंतनगर मार्ग पर चार की जगह छह फेरे, सफीपुर-लखनऊ रूट पर चलने वाली बसें परीक्षा के दोनों दिन चार के बजाए छह फेरे लगाएंगी।
एआरएम गिरीशचंद्र वर्मा ने बताया कि अन्य रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। साथ ही चार अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। आवश्यकता होने पर संबंधित रूट पर बसों की संख्या के और फेरे बढ़ाए जाएंगे।

पीईटी परीक्षा के चलते रेलवे स्टेशन के सभी टिकट काउंटर संचालित होंगे। वाणिज्य पर्वेक्षक वीरेंद्र जगन्नाथ ने बताया कि चार काउंटर के लिए सभी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। ताकि टिकट संबंधी किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed