फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two bike riders died in road accidents

Unnao Accident: सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों का रो-राेकर बुरा हाल

Sat, 27 May 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 27 May 2023 12:37 AM IST
सार

जिले के अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।

विज्ञापन
Two bike riders died in road accidents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। पहली घटना बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के सुभानीखेड़ा पुलिया के पास हुई।

विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के बरौकी निवासी ओमकार (22) छोटे भाई कुलदीप (18) के साथ बाइक से विवाह कार्यक्रम में गांव बारीथाना गया था। लौटते समय करीब सात बजे सुभानीखेड़ा पुलिया के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। दोनों घायलों को राहगीरों ने सीएचसी मियागंज पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां कुलदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि ओमकार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि सात जून को ओमकार की शादी होनी है। कुलदीप बड़े भाई ओमकार के साथ चंडीगढ़ में रहकर फैक्टरी में काम करता था। ओमकार के एक मई को हुए तिलक में गांव आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक कुलदीप ओमकार से छोटा व दो बहनों राधिका, सोनिका से बड़ा था। मां किरन सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दूसरी घटना में आसीवन थानाक्षेत्र के गांव पमिलिया निवासी अरविंद (22) मियागंज स्थित एक बाइक एजेंसी में मिस्त्री था। देर शाम घर जा रहा था।

मियागंज औरास मार्ग पर चौड़ा बाजार के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों रामलखन व घनश्याम से छोटा व दो बहनों दीपिका व झुनझुन बाला से बड़ा था। मां श्यामकली सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed