{"_id":"5e38640d8ebc3e4aeb5a5323","slug":"turbulence-of-sweepers-in-unnao-unnao-news-knp542328060","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों का काम करने से इंकार, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों का काम करने से इंकार, हंगामा
विज्ञापन
सफीपुर में नगर पंचायत के आउट सोर्सिंग के 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों ने आर्यन कंपनी की देखरेख में कार्य करने से इंकार कर दिया और पंचायत के अंदर ही हंगामा किया। सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय से मानदेय कंपनी नहीं देगी। हंगामे की जानकारी पर पहुंचे ईओ ने सफाई कर्मियों को समझाया।
कहा कि पहले भी दस वार्डों के सफाई कर्मी इसी कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। बदलाव सिर्फ यह हुआ है कि अभी तक सभी सफाई कर्मियों की जवाबदेही नगरपंचायत की होती थी अब कंपनी की होगी। हंगामा कर रहे सफाई कर्मचारियों को समझाते हुए ईओ अनुपम सिंह ने कहा कि आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी का ठेका आर्यन ग्रुप के पास है जिसमें 62 कर्मी काम कर रहे हैं।
अभी तक काम का निर्देश व मानदेय का माध्यम नगरपंचायत से ही होता था। लेकिन अब बदलाव के बाद सारी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी। कहा कि कोई भी सफाई कर्मी परेशान न हो किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। पहले एक दिन का 250 रुपये मिलता था अब 308 रुपये का भुगतान कंपनी करेगी। उसके बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौटे।