फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck stuck at railway crossing, jammed

रेलवे क्रासिंग फंसा ट्रक, लगा जाम

Fri, 10 Jul 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck at railway crossing, jammed
पाटन(उन्नाव)। उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर गुरुवार को ककरारी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक फं सने के कारण करीब पांच घंटे आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। चौपहिया वाहनों से लेकर अन्य सभी बड़े वाहनों को यातायात बाधित होने से समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वर्तमान समय में पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुका उन्नाव-लालगंज राजमार्ग वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन भारी वाहन के फ ंसने का सिलसिला जारी है। जबकि दुपहिया वाहन चालकों के गिरकर चुटहिल होने की रोजाना खबरें आ रही हैं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ककरारी रेलवे क्रॉसिंग पर लालगंज की ओर जा रहे ट्रक के फ ंस जाने से राजमार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया।
विज्ञापन

छोटे वाहनों ने आसपास के ग्रामीण रास्तों का प्रयोग किया तो बड़े वाहनों को लालकुआं से ऊंचगांव होते हुए सुमेरपुर पहुंचना पड़ा। इस दौरान आवागमन व्यवस्थित कराने के लिए बिहार थाना पुलिस कड़ी मशक्कत करती दिखी। शाम करीब 4 बजे किसी प्रकार ट्रक को हटवाकर यातायात शुरू किया जा सका। क्षेत्रीय लोगों ने कछुए की चाल से कराए जा रहे राजमार्ग की मरम्मत कार्य पर सवालिया निशान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed